Raj Police Constable Vacancy 2025: आज का युग सरकारी नौकरी का युग है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 09 अप्रैल, 2025 को जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए दिनांक 28 अप्रैल, 2025 से 17 मई, 2025 तक आवेदन पत्र भरवाए जाने है।
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025
गृह मंत्रालय ने कांस्टेबल के 9617 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की कर दी है। पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के कुल 9617 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थी एवं महिला अभ्यर्थी दोनों फॉर्म भर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Education Qualification
विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर फॉर्म भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Rajasthan CET 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना रखी गयी है। इस भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पूर्व शैक्षणिक योग्यता के बारे में सम्पूर्ण व सटीक जानकारी के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति अवश्य देख लेवें।
Rajasthan Police Constable Age Limit
पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए पुरुष विद्यार्थियों के लिए न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि महिला विद्यार्थियों के लिए न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2026 को आधार मान कर की जाएगी। इसमें आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा तय सीमा तक अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छुट मिलेगी।
Rajasthan Police Application Fees
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। जबकि नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के ओ.बी.सी., अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग, तथा पी.डब्ल्य.डी. सहित सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
आवेदन शुल्क का भुगतान वन टाईम रजिस्ट्रेशन के आधार पर रखा गया है। वर्गानुसार अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
Rajasthan Police Form Apply Process
पात्र छात्र को सबसे पहले लेख के अंत में दिए गए आधिकारिक लिंक से ऑनलाइन मोड़ में आवेदन करना होगा। आवेदनकर्ता को सारी जानकारी सही सही भरनी है और मांगे गए सभी स्वयं सत्यापित दस्तावेज अपलोड करने है।
आवेदन के लिए पात्र विद्यार्थी फॉर्म भरने से पूर्व एक बार विज्ञप्ति में मांगी गयी योग्यता के अनुसार अपनी पात्रता अवश्य सुनिश्चित कर लेवें।
Rajasthan Police Constable Salary Details
विभाग द्वारा निकाली गयी विभिन्न पदों की भर्ती के लिए सैलरी निम्नानुसार है :
Police Constable Salary – 14,600 रुपये प्रति माह।
Rajasthan Police Constable Bharti Important Documents
1. आवेदक का आधार कार्ड
2. आवेदनकर्ता की सभी मार्कशीट
3. आवदेनकर्ता की नवीनतम फोटो
4. आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर
5. मोबाइल नंबर
6. Email I’d
Read More : Jail Prahari Answer Key PDF: जेल प्रहरी परीक्षा 2025 की Answer Key जारी, यहाँ से करे डाउनलोड
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 28 अप्रैल, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि : 17 मई, 2025
आधिकारिक नोटिफिकेशन पद अनुसार निम्न लिंक से डाउनलोड करें :
Rajasthan Police Constable Detailed Notification
आवेदन पत्र हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें
आप सरकारी और गैर सरकारी भर्ती, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड व लाभदायक योजनाओं आदि की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट ExamDairy.in को विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले आधिकारिक सूचना देने का प्रयास किया जाता है।